आमजन की सुरक्षा हेतु दृढसंकल्पित है एसएसपी नैनीताल

मॉं नंदा देवी मेले में भक्तजनों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

दर्शनार्थी निर्भय होकर करें मां के दर्शन, मेले का उठाए आनंद

नैनीताल।  पर्यटन नगरी नैनीताल में मां नंदा देवी मेले का शुभारंभ हो चुका है, जिसमे कुमायूं परिक्षेत्र से मां नंदा-सुनंदा के दर्शन एवं मेला भ्रमण हेतु लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

      श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में माँ नन्दा देवी मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून/शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मॉं नंदा देवी मेले में भक्तजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, निर्भय होकर करें मां के दर्शन, मेले का उठाए आनंद

     एसपी क्राईम/यातयात नैनीताल श्री हरबंस सिंह नेतृत्व में Nainital Police पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र में चैकिग/सत्यापन अभियान चलाया गया।मॉं नंदा देवी मेले में भक्तजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, निर्भय होकर करें मां के दर्शन, मेले का उठाए आनंद

मेला ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को अनुशासित एवं अलर्ट ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया है। अराजक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश दिए गए हैं।

     नैनीताल पुलिस की सभी से अपील की है, कृपया आप स्वयं भी सतर्क रहें तथा आस पास कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.