हल्द्वानी। बरेली रोड में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरेली रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

युवक की पहचान के लिए पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि यदि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाती, तो शव का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के तीन दिन बाद कर दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई-बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.