नैनीताल में मां नंदा सुनंदा के डोला भ्रमण के दौरान कुछ भक्त गिर गए थे। जिसका सोशल मीडिया में वीडिओ वायरल हो रहा है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। माँ नन्दा सुनन्दा के डोला भ्रमण के दौरान कुछ भक्त झील में गिर गए, जिनकी स्थानीय और पुलिस ने जान बचाई।
नैनीताल में 15 सिंतबर को मां नन्दा देवी महोत्सव का पूजा अर्चना के साथ भव्य रूप से समापन हुआ। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्त माँ नन्दा सुनन्दा के डोले को ढोल नगाडो के साथ नगर में भ्रमण कराते है।

माँ का डोला जब मल्लीताल से तल्लीताल की तरफ जा रहा था।

उसी दौरान लोअर मालरोड में नानक बोट स्टैंड के पास कुछ भक्त झील किनारे रेलिंग में खड़े होकर माँ के दर्शन करने के लिए खड़े थे कि उसी दौरान अत्यधिक भीड़ और दबाव के कारण भक्त झील में गिरने लगे।

लोगो को गिरता देख डोले में शामिल भक्तो और वहाँ मौजूद पुलिस ने लोगो को बचा लिया, और एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.