ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से गरीब का आशियाना तबाह

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। गैस सिलेंडर फटने से हिम्मतपुर मल्ला में झोपड़ी जल गई है,जिसके चलते एक महिला भी झुलस गई है जिसे तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामला हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र का है, जहां पर एक झोपड़ी में में रखा सिलेंडर अचानक फट गया।

जिसके चलते महिला भी झुलस गई है, हालांकि उसकी स्थिति सामान्य है लेकिन उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि झोपड़ी बटाईदार की है जो खेत में बटाईदारी का काम करता है सूचना मिलने के बाद मौके पर पटवारी भी पहुंच गए हैं जो अपनी रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे।

तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि पीड़ित को सहायता मुहैया कराई जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भवाली में नगर पालिका के नजूल भूमि आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जुलूस निकालकर किया पुतला दहन

You missed

error: Content is protected !!