खन्स्यू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस दरोगा द्वारा ग्रामीण की पिटाई से नाराज ओखलकांडा वासियो ने खनस्यू थाने से लेकर हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में दिया धरना प्रदर्शन, कड़ी कार्यवाही की मांग 

प्रदर्शनकारियों ने नैनीताल जिले में मैं तैनात कुछ पुलिस कर्मियों पर कुमाऊं के लोगों से पूर्वगराह से ग्रसित होने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि ऐसे  पुलिस कर्मियों का मानसिक इलाज जरूरी है।

अधिकारियों ने यदि यथाशीघ्र ऐसे पुलिसकर्मीयों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा 

कार्यवाही नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

हल्द्वानी। खन्स्यू थाने में तैनात दरोगा की बर्बर पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर दिया। दो घंटे तक जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शनकारियों को मनाने में पुलिस का पसीना छूट गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की भी नाकाम कोशिश की। अंत में एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने जांच का भरोसा देकर नाराज ग्रामीणों का शांत कराया। हालांकि ग्रामीण दरोगा और सिपाही की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े रहे।

ओखलकांडा चौकी प्रभारी रहे एसआई सादिक हुसैन पर एक स्थानीय युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप है।

सादिक को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच एसएसपी ने एसपी क्राइम हरबंस सिंह को सौंपी है, लेकिन खन्स्यू के लोग एसएसपी की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

रविवार को मारपीट से आक्रोशित ग्रामीणों बड़ी संख्या में पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष दीपक मेवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गए।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के जागरुक युवक मनमोहन सिंह ने फेरी वाले से सत्यापन और आधार कार्ड को लेकर पूछताछ की थी। आरोपी दरोगा सादिक इसी बात से नाराज हो गया।

मनमोहन को थाने लाकर दरोगा और सिपाही ने उसे बेरहमी से पीटा। ग्रामीण दरोगा पर केस दर्ज कर उसे बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में विवेक मिश्रा, अमन बिष्ट, योगेश कुमार, चंदन मेवाड़ी, लक्की मेवाड़ी, मदन गौनिया, पंकज चौहान, प्रिंस मिश्रा आदि थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.