हल्द्वानी। डीजीपी अभिनव कुमार ने कोतवाली परिसर में आज स्थानीय लोगो के साथ जन संवाद स्थापित किया, लेकिन उनके जन संवाद कार्यक्रम में उस समय बवाल हो गया जब उत्तराखंड के लोक गायक दीपक सुयाल को पुलिस ने जन संवाद कार्यक्रम में अंदर नहीं जाने दिया।

आपको बता दें दीपक दिबयांग व्यक्ति है उसके बावजूद पुलिस ने उनकी सहायता करना उचित नहीं समझा। 

 मामला काफी बढ़ गया दीपक सुयाल अपनी समस्या को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार के पास जाना चाह रहा था लेकिन पुलिस ने उसे उठाकर कोतवाली में बैठा दिया।

इस दौरान पुलिस ओर दीपक सुयाल के बीच काफी धका मुकी हुई, दीपक सुयाल दिव्यांग है और उत्तराखंड के लोग गायक हैं।

उन्होंने कहा वह लगातार राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अपने गीतों के माध्यम से प्रचार करते हैं लेकिन आज अपनी समस्या को वह डीजीपी के समक्ष रखने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

उनके साथ गलत व्यवहार किया गया आप वीडियो में देख सकते है पुलिस लोक गायक दीपक सुयाल को घसीट कर उठाया और कोतवाली के अन्दर बैठा दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: कार्तिक उपाध्याय

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.