हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, 50 करोड़ चोरी की चर्चा पर बयान

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी।  राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने हल्द्वानी में आम जनता के साथ जन संवाद स्थापित किया, इस दौरान लोगों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से डीजीपी को अवगत कराया।

इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि साइबर क्राइम, गंभीर अपराधों में अंकुश और बढ़ते नशे को प्रति रोकथाम तथा यातायात को लेकर कई प्रकार के सुझाव मिले हैं।

जिस पर पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। वही उत्तर प्रदेश के एक रिटायर नौकरशाह के 50 करोड रुपए चोरी होने की उड़ रही खबरों पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि फिलहाल संबंधित मामले में किसी प्रकार की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

उनके पास भी उड़ती हुई खबरें आई है। यदि कोई बड़ी घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस के पास कंप्लेंट आती है, लेकिन इस प्रकार की कोई भी सूचना पुलिस के पास नहीं आई है। फिलहाल पुलिस भी उन उड़ती हुई खबरों का आधार ढूंढ रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.