ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम की स्थाई गौशाला गंगापुर कबडाल में भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा द्वारा गौसेवा का कार्यक्रम अध्यक्ष  गौरव अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को गौ सेवा एवं अपनी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया गया ।

इसके द्वारा नगर निगम द्वारा सड़को में घूमने वाले गौवंशो को रखने की व्यवस्था को भी दिखाया गया।

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआ राहुल सिंह एवं नगर निगम की टीम एवं भारत विकास परिषद से गौरव अग्रवाल एवं अन्य सम्मानित सदस्य सम्मिलत हुए।

इस उपलक्ष्य में उपजिलाधिकारी द्वारा लोगो को गौशाला के बारे में बताया तथा भविष्य में गौशाला के विस्तार संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके विकास कार्य
error: Content is protected !!