नैनीताल में राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज की 90 छात्राओं को आई, टी विषय से संबंधित फिल्ड भ्रमण राजकीय पॉलीटेक्निक में कराया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पी०एम०श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 90 छात्राओं को आई०टी० विषय से संबंधीत फिल्ड भ्रमण राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में कराया गया।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर के अवसरों से अवगत कराना था।नैनीताल : राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को कराया गया पॉलीटेक्निक कालेज का भ्रमण

विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, सुविधाओं और तकनीकी प्रयोगशालाओं तथा कर्मशालाओं का अवलोकन तथा इंजीनियरिंग, तकनीकी कौशल और फार्मेसी विषयों से संबधित उपकरणों कि जानकारी दी गयी।

जिसमें छात्राओं द्वारा उत्सुकता के साथ उपकरणों का उपयोग कर संबंधित की जानकारी हासिल की गयी।
इस अवसर पर, संस्थान के प्रधानाचार्य श्री ए०के०एस० गौड द्वारा छात्राओं को पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश/पाठ्यचर्या/प्लेसमेंट आदि से संबंधित जानकारी देते हुये प्रेरित कर कहा कि तकनीकी शिक्षा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

भविष्य मेभविष्य में ये छात्र उभरते हुए तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में छात्राओं को सूक्षम जलपान के साथ शैक्षिक भ्रमण के महत्व पर चर्चा की और भविष्य में इसी तरह के अधिक आयोजन की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर रा० पा० नैनीताल की ओर से श्री शान्तनु वर्मा, अध्यक्ष इलैक्ट्रनिक्स इंजी०, श्री सुमित किमोठी, अध्यक्ष सिविल इंजी०, सु०श्री शालनी, श्री अनिल कुमार, व्यख्याता इलैक्ट्रनिक्स इंजी० तथा रा०बा०इ० नैनीताल से श्रीमती लीलू आर्य, श्रीमती निमिता वर्मा सहा० अध्यापिका तथा कु० गीतांजली जोशी व्यवसायिक प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.