उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक मंडल के वर्तमान सदस्य माननीय बी. डी रतूड़ी के आकस्मिक निधन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बी.डी रतूड़ी के आकस्मिक निधन की खबर पाते ही शोकाकुल, यू.के. डी नैनीताल इकाई के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामनारायण की अध्यक्षता में एक शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष तथा नैनीताल विधानसभा क्षैत्र के पूर्व विधायक डॉ नारायन सिंह जंतवाल ने स्व रतूड़ी जी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा विभिन्न पदों पर रहते हुवे अपना कार्य निष्ठा तथा जिम्मेदारीपूर्वक करने की बात कही।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे उन्होने उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया।
सभा में सभी सदस्यों ने मौन रख मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना कर, परिवार जनों को इस दुख भरी घड़ी में परमपिता परमेश्वर से सबलता देने की कामना की।
सभा में सज्जन साह, विजय साह,,पान सिंह सिजवाली, अम्बा दत्त बवाड़ी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.