पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व और कला उत्सव के कार्यक्रमों का सफल समापन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत के क्रियाकलापों में केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का दबदबा रहा और अन्य विद्यालयों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोई ना कोई स्थान हासिल किया ।

प्राचार्य श्री राकेश दूबे ने समस्त विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और निर्णायकों ने अपने फीडबैक साझा करते हुए चयनित विद्यार्थियों को आगामी आयोजन हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी और पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए।
गीत संगीत कार्यक्रमों के निर्णायक मंडल में क्रमशः जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक डीसी जोशी जीजीआईसी रानीखेत की संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती एवं नृत्य कार्यक्रमों के निर्णायक के रूप में अल्मोड़ा से आयी कथक नृत्यांगना श्रीमती नीमा आर्य उपस्थित रहीं ।

वहीं चित्रकला, मूर्तिकला के निर्णायक के रूप में क्रमशः आर्मी पब्लिक स्कूल व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क़ला शिक्षक श्री काबू जी व जीवन तिवारी जी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व आज दूसरे दिन कहानी कथन, एकल व समूह नृत्यों का प्रदर्शन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन क्रमशः दीपक जोशी, मेघा पाठक व सुनीता कुमारी द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.