ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा का स्टंटबाजों व नशे में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा

सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से करतब दिखाने वाले स्टंटबाज पर पुलिस ने की कार्यवाही, वाहन सीज

शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाना पड़ा भारी, भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर सिखाया सबक

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

  हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन में,  सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में  जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान एक युवक ऋषभ निवासी भीमताल वाहन संख्या- UK-06P-7615 सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट किए जाने पर पुलिस द्वारा उक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर बाइक सीज की गई।

चैकिग के दौरान एक मोटर साईकिल चालक द्वारा अपने मोटर साईकिल को नशे शऱाब में मदहोश होकर लहराते हुये तेजी से चैकिंग टीम के तरफ आता दिखाई दिया।

जिसे रोककर चैक किया गया तो मोटर साईकिल चालक हितेश परगाई निवासी बाईपास रोड जून स्टेट थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र लगभग 29 वर्ष का मेडिकल कराकर वाहन संख्या UK-04Z 5799 मोटर साईकिल को MV ACT की धारा के अंतर्गत में सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील करती है कि वे यातायात नियमो का पालन करें। नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें।

नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क

पर चलने वाले अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। “ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है”

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!