सीएम धामी के निर्देश पर महिला अपराधों को रोकने के लिए किया जा रहा है स्कूली बालिकाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन ।

रिपोर्ट – अजय वर्मा

 हल्द्वानी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर सीनियर पीसीएस अधिकारी अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जो लगातार स्कूली छात्राओं से शहर भर के असुरक्षित स्थानों के बारे में जानकारी ले रही हैं और उनके साथ महिला अपराधों को लेकर चर्चा भी कर रही हैं।हल्द्वानी : महिला अपराधों को रोकने के लिए स्कूली बालिकाओं के साथ कार्यशाला का किया गया आयोजन

आज अपने सेवायोजन कार्यालय के सभागार में अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया स्कूली छात्राओं से हुई बातचीत के बाद उनके द्वारा एक रिपोर्ट बनाई गई है।

जिसे उन्होंने शनिवार को राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के समक्ष पेश की थी, जिसको मुख्य सचिव अब पूरे राज्यभर के जिलों में लागू करेंगी और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा एक गाइडलाइन भी जारी होगी।हल्द्वानी : महिला अपराधों को रोकने के लिए स्कूली बालिकाओं के साथ कार्यशाला का किया गया आयोजन

उन्होंने बताया उनकी कार्यशाला का उद्देश्य स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों को लेकर जागरूक करना और शहर में ऐसे स्थानों को चिन्हित करना, जहां स्कूली छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी करते है।

पूर्व में ऐसे कई चिन्हित हुए स्थानों पर प्रशासन द्वारा अराजक तत्व पर कार्रवाई भी की गई है। ऐसे में जल्द ही सीएम पुष्कर धामी के निर्देश के बाद महिला सुरक्षा को लेकर एक मजबूत गाइडलाइन आएगी, जिससे राज्य में महिला अपराधों में काफी कमी देखने को मिलेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.