हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक के 12 गाँवो में निर्माणाधीन कालाआगर पम्पिंग योजना में गांव व क्षेत्र के बेरोजगार युवाओ को संविदा या कांटेक्ट में लाईनमैन, प्लम्बर व अन्य पदो में योग्यता अनुसार रखने के संबन्ध में पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता से स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की।

जिसमें उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियो ने इतनी बड़ी योजना के लिये अपनी खेती वाली जमीन बडे- बड़े टेंको व बडी पाईप लाईनो के जाने आने के लिये सार्वजनिक लाईनो व सर्व जन हिताय व सर्वजन सुखाव की धारणा को मानते हुये अपनी जमीनो से लायनो को जाने दिया है।

टंको को बनाने दिया है और बिजली की 11 हजार वॉल्टेज वाली लाईन को भी जाने दिया है जो की पंम्पिग योजना की अलग से लाईने हैं।

उक्त संबन्ध मे क्षेत्रवासियो का मानना है कि हमारे गाँव के बेरोजगार युवाओ को पंम्पिग योजना में योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

जिससे की हमारे युवाओ को रोजगार मिले व पलायन का दंश ना झेलना पड़े, और क्षेत्र के युवा बाहर जाने को मजबूर ना हों और पंम्पिग योजना के तहत क्षेत्र के विकास और क्षेत्र में जलापूर्ति करने में अपना सहयोग दे सकें।

इसलिए पंचम सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर गाम सभा कालाआगर मे चल रही 12 गाँवो की समूह पम्पिंग योजना में हमारे गाँव हमारे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओ को संविदा या कांटेक्ट में लाईन मैन, प्लम्बर ऑपरेटर व अन्य पदो मे योग्यता अनुसार रखा जाना चाहिए।

अन्य ग्रामीणों में ग्राम प्रधान राम सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य गोधन मेवाड़ी, छात्र नेता कमल मेवाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.