हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट 7 अक्टूबर सोमवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ लामाचौड़ में आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह 2024 में प्रतिभाग करेंगे।

 भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह सोमवार प्रात 11:20 पर लामाचौड स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे मिनी स्टेडियम बेतालघाट पहुंचेंगे इसके बाद दोपहर 1:15 पर शहीद खेम चंद डोर्बी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बेतालघाट के वार्षिकउत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.