नैनीताल में माँ दुर्गा महोत्सव की तैयारियां पूरी माँ की मूर्तियों में रंग रंगाई का कार्य में अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।

रिपोर्टर गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में इस वर्ष 8 से 12 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से मनाया जाएगा। दुर्गा महोत्सव को लेकर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कोलकत्ता से आए कलाकार पिछले 15 दिनों से दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष के संयोजन में मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण कार्य में जुटे हुए है।

कोलकाता से आए मूर्तिकार विश्वजीत सरकार ने बताया बांस की खपच्चियों के ढांचे तैयार करने के पश्चात धान के भूसे को माँ गंगा से लायी गई।

चिकनी मिट्टी में मिलाकर मां दुर्गा, कार्तिकेय, गणेश, सरस्वती, की मूर्तियां बनाई गई हैं। जिसके बाद इन मूर्तियों में हर्बल रंगों का प्रयोग किया गया ताकि मूर्तियों के विसर्जन से पानी प्रदूषित न हो।

विश्वजीत सरकार बताते है वे और उनकी टीम पिछले 14-15 से मूर्तियां बनाने का काम कर रहे है। देश के विभिन्न राज्यों में जाकर मूर्तियां बनाते आए है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.