ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल नैनी झील में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैली

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीझील में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। पुलिस कार्यवाही में जुटी।

नैनीताल के तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप झील में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को झील में उतरता देख स्थानियो ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने झील से शव को बाहर निकाला।

वही कल 10 अक्टूबर को तल्लीताल निवासी जगदीश राम दास ने अपने 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट तल्लीताल थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने शव का हुलिया देख जगदीश राम को शिनाख्त के लिए बुलाया। पिता का अपने मृत पुत्र को देख रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं पुलिस ने बताया कि मृत युवक किसी होटल में कार्य करता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी कार , 3 की मौत, 5 घायल
error: Content is protected !!