भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन।

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल निकट आरटीओ ऑफिस में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय सचिव-संपर्क आरके गुप्ता, शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर सुनील जोशी, प्रधानाचार्य मंजू जोशी, उप प्रधानाचार्य डॉ पलाडिया और सचिव डॉ अभिषेक मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

सीनियर वर्ग में 33 स्कूलों ने तथा जूनियर वर्ग में 42 स्कूलों में प्रतिभाग किया। पहले चरण में दोनों वर्गों में प्रथम पांच स्कूलों को चयनित किया गया। अगले चार चरणों की प्रश्नोत्तरी और रैपिड फायर राउंड के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर पी० एस० एन स्कूल व दूसरे स्थान पर के० वी० कॉन्वेंट रहा। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर शैंफर्ड स्कूल तथा दूसरे स्थान पर के० वी० कान्वेंट स्कूल रहा।

इस मौके पर मुख्य रूप से भारत को जानो प्रकल्प संयोजक दीपक बख्शी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला संयोजिका डॉ निधि अग्रवाल, मीनू गुप्ता तथा वीर भगत सिंह शाखा के अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष समर्थ अग्रवाल, देवाशीष गुप्ता, समर्थ चौधरी, उत्सव चौधरी और संरक्षक नरेंद्र साहनी उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.