पोखरी-कुलोरी-नगौनिया-देवलिधार मोटर मार्ग में डामरीकरण हेतु  भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण

कालाढ़ुगी विधायक वंशीधर भगत के नैनिहाल क्षेत्र की सड़क पर बुजुर्ग मामी भी बैठी धरने में।

क्षेत्रीय विधायक व सांसद पर क्षेत्र की अनदेखी एवं कोरे आश्वासन का लगाया आरोप

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने आंदोलनरत ग्रामीणों को दिया समर्थन 

भीमताल/ओखलकांडा। सुरंग-सुई सहित क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले अधूरे देवलिधार- सुरंग मोटर के मिलान एवं पोखरी-कुलोरी-नगौनिया-देवलिधार मोटर मार्ग में डामरीकरण हेतु क्षेत्र के लोग भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे 

क्षेत्रीय विधायक व सांसद पर क्षेत्र की अनदेखी एवं कोरे आश्वासन का लगाया आरोप।

पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं वर्तमान विधायक कालाढ़ुगी वंशीधर भगत के नैनिहाल क्षेत्र की  सड़क पर बुजुर्ग मामी भी बैठी धरने में। 

भीमताल : मोटर मार्ग डामरीकरण की मांग को लेकर  भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण, विधायक व सांसद पर लगाये गंभीर आरोप

ब्लॉक मुख्यालय ओखलकांडा से मात्र 11 किलोमीटर दूर स्थित सुरंग ग्राम सभा की रोड का मिलान देवलीधार ना होने से सुरंग एवं सुई के ग्रामीणों को विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा जाने हेतु बायाँ पदमपुरी- धानाचुली 70 किलोमीटर का सफ़र करना होता है।

वरन देवलिधार- सुरंग का मिलान होने से मात्र 15 किलोमीटर में विकासखंड मुख्यालय पहुँचा जा सकता है।भीमताल : मोटर मार्ग डामरीकरण की मांग को लेकर  भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण, विधायक व सांसद पर लगाये गंभीर आरोप

3 दशक पूर्व से निर्मित पोखरी-कुलोरि-नगौनिया-देवलिधार मोटर मार्ग में डामरीकरण ना हो पाने से क्षेत्र के ग्रामीण भय के माहौल में सफ़र करने हेतु विवश हैं। 

 जब क्षेत्र नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत आता था तब क्षेत्रीय विधायक वंशीधर भगत के प्रयासों से बनी सड़क उसके बाद के ज़िम्मेदार नेताओं ने लगातार क्षेत्र की अनदेखी की और आज तक मोटर मार्ग ना आगे जुड़ पाया और ना ही पूर्व में निर्मित मोटर में डामरीकरण हो पाया है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं राज्य आंदोलन कारी हरीश पनेरू ने आंदोलनरत ग्रामीणों को समर्थन दिया और धरनास्थल पहुँचे।

आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेन्द्र खनवाल व धरना स्थल पर नंदन खनवाल,करन बोरा, राकेश नैनवाल,टी०सी०बेलवाल, गोपाल खनवाल, बची सिंह खनवाल,राम सिंह बिष्ट,गणेश गोस्वामी,तारा सिंह खनवाल, कमल मेवाड़ी पूर्व छात्र संघ सचिव,राजू थुवाल, कमल थुवाल, श्रीमती भगवती पनेरू सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने मोहा मन, मुख्यमंत्री धामी ने की सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.