ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

विजयदशमी के दिन नशे में टल्ली कार सवार दो युवतियों ने बग्घी को टक्कर मारी टक्कर 

इस दौरान बग्गी सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। 

इस दौरान बीच सड़क पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने कार को सीज कर दिया।

मेडिकल में कार सवार युवतियों के शराब पीने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवतियां रुद्रपुर की थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रामपुर रोड पर कार पर सवार दो युवतियां हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थीं। तभी गन्ना सेंटर के पास कार ने एक बग्घी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्घी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। लोगों ने कार सवार दो युवक और दो युवतियों को रोक दिया। रोकने पर युवतियों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया।

इसकी सूचना टीपीनगर पुलिस चौकी को दी। टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार को सीज कर दिया गाय है।

चारों कार सवारों का मेडिकल कराया गया है। चारों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि रुद्रपुर निवासी चारों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, छह घायल

You missed

error: Content is protected !!