ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत में नौवें आयुर्वेद दिवस – 2024 के अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, डॉ. वी. बी कुमावत, अनुसंधान अधिकारी (आयु.) के मार्गदर्शन में बहिरंग अनुभाग में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ. तरूण कुमार, अनुसंधान अधिकारी (आयु.) द्वारा ‘‘प्रचलित जीवनशैली में रोगों की रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका” विषय पर बहिरंग अनुभाग व आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में लगायी गई प्रदर्शनी में आये आगन्तुको, बहिरंग के रोगियों एवं संस्थान के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को व्याख्यान से लाभान्वित किया गया।

जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि आयुर्वेदिक दिनचर्या को अपने निजी जीवन में प्रयोग कर कैसे प्रचलित जीवनशैली में रोगों की रोकथाम की जा सकती और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

इसी कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में रोगियों द्वारा भ्रमण किया गया साथ ही रोगियों के द्वारा आयुर्वेद के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए गए एवं प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को औषधीय पादपों का वितरण किया गया।

जिसमें लगभग संस्थान के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित लगभग 44 लोगों ने प्रतिभाग किया और उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी में लगाये गये सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड की गई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नाबालिग से गैंगरेप,चलती कार में पिलाई शराब,बारी-बारी से किया दुष्कर्म
error: Content is protected !!