ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवा मतदाताओं को मतदाता सूची के सत्यापन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए किया जागरूक

नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को एस.आई.आर. से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना, उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के डॉ. अमित मित्तल एवं डॉ. संतोषी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका, मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता और सही मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है।

वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के निर्वाचन प्रक्रिया एवं एस.आई.आर. से संबंधित ज्ञान को परखा गया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मतदाता सूची के सत्यापन, अद्यतन प्रक्रिया और निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को रोचक एवं संवादात्मक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष रखा गया।

शंका समाधान संवाद के दौरान स्वीप टीम के सदस्यों ने युवा मतदाताओं के साथ सीधे संवाद करते हुए एस.आई.आर. से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान किया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन करने तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वीप टीम ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युवा मतदाता न केवल स्वयं जागरूक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लें, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची के सत्यापन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम जीवंत और प्रभावी बना। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से  राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय,  मीनाक्षी कीर्ति एवं  लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्वीप टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, ध्वजारोहण के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

You missed

error: Content is protected !!