ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

• संजय हुए गोमती साहित्य रत्न से सम्मानित 

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक नगर मोहम्मदी में रविवार की शाम देश की सुप्रसिद्ध संस्था कथाकुंज द्वारा राष्ट्रीय काव्य महोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।

जिसमें देशभर से साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान और सक्रिय भागीदारी करने वाले 15 साहित्यकारों को चयनित कर गोमती व केतकी रत्न सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था।

जिसके लिए नैनीताल जिले के सुरंग गांव निवासी युवा कवि संजय परगाँई का चयन भी उनके साहित्य समर्पण के भाव और कम उम्र में साहित्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों को देखते हुए किया गया था।

इस काव्य समारोह में देशभर के कवियों ने अपनों रचनाओं से महफिल सजाई। जिसमें कवि संजय ने अपने श्रृंगारिक मुक्तकों के साथ श्रीराम जी के आगमन पर अपनी गजल की पंक्ति “सजा दो राह फूलों से घरों में राम आए हैं” से समां बांधा। सम्मान समारोह में 6 कवियों को गोमती साहित्य रत्न व 11 कवयित्रियों को केतकी साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी संजय कई संस्थानों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं और उनकी रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर हो चुका है।

संजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इस सम्मान हेतु संजय के शुभचिंतकों द्वारा अनेकों माध्यमों से शुभाशीष और बधाई प्रेषित की है।

कार्यक्रम का संचालन रुचि गुप्ता बरेली व अर्चना द्विवेदी अयोध्या के द्वारा हुआ।

इस अवसर पर राज्यमंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा व ब्रांन्ड अंबेसडर नीमा पंत आदि मौजूद रहे। आयोजन में विशेष सहयोग रूरल हब व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का हुआ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!