ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने रामनगर के लेटी, रामपुर और चोपड़ा गांव को राजस्व गांव बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री का आभार जताया है।

 भट्ट ने कहा कि दीपावली से पूर्व रामनगर के लेटी, रामपुर और चोपड़ा गांव को राजस्व गांव की सौगात मिली है उनके द्वारा लोकसभा सदन में राज्य के वन, गोट, खट्टे और टोंगियों ग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देने के लिए लोकसभा सदन में भी सवाल उठाया गया था आज इसकी शुरुआत हुई है। 

भट्ट ने यह भी बताया कि उनके द्वारा राज्य के विभिन्न विषयों पर लोकसभा में जो प्रश्न उठाए गए थे धीरे-धीरे उन सभी में धरातल पर कार्य होने की शुरुआत हो गई है।

आज रामनगर के तीन गांवों को राजस्व गांव का दर्ज किए जाने की अधिसूचना जारी हुई है इसके लिए वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री का आभार जताते हैं।

यह भी पढ़ें :  जिलाबदर अपराधी को मुखानी पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!