हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरी 103600/- रू0 संग आए लालकुआं पुलिस की गिरफ्त में

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “जनपद में अवैध रूप से जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारीयों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं  के पर्यवेक्षण में  डी0 आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 02/11/24 को पुलिस टीम द्वारा चौकी हल्दुचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग में के दौरान अभि0गण क्रमशः 1- मुकेश जोशी पुत्र माधवानन्द जोशी निवासी किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दु लालकुआँ नैनीताल

2- राजेन्द्र प्रसाद जोशी पुत्र गणेश दत्त जोशी निवासी—दुर्गा भगवानपुर मोटाहल्दु लालकुआँ नैनीताल

3- कुन्दन सिंह दानू पुत्र खड़क सिंह दानू मूल निवासी- रई सिल्थम जनपद पिथौरागढ़ हाल निवासी किरायेदार जगदीश लोसाली मोटाहल्दु लालकुआँ जनपद नैनीताल

4- परमवीर पुत्र करन सिंह मूल निवासी—प्रतापुर बुलन्दशहर उ0प्र0 हाल निवासी किरायेदारटी बहादुर सिंह जंगी मोटाहल्दु लालकुआँ नैननीताल

5- मोहित जोशी पुत्र चन्दन जोशी निवासी—दुर्गा भगवानपुर मोटाहल्दु लालकुआँ नैनीताल को जे.सी.बी. सेन्टर मोटाहल्दु के पास चायपानी/परचुन की दुकान से मौके से 52 पत्ते ताश तथा 103600/रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्तगणो के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.