ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

विधायक जीना ने 41.71 लाख की लागत से होने जा रहें घाट निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कार्य का किया भूमि पूजन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा/सल्ट।  सल्ट विधानसभा के अन्तर्गत आज विकासखंड सल्ट के हंसीढुंगा क्षेत्र में विधायक महेश जीना ने घाट निर्माण व राजा हरुहीत की मूर्ती स्थापना कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक जीना का जोरदार स्वागत किया। घाट निर्माण व मूर्ती स्थापना के इस कार्य की कुल लागत 41.71 लाख रुपए हैं। देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 30/2022 के अन्तर्गत इस कार्य को कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग खण्ड रानीखेत द्वारा किया जाएगा।

विधायक जीना ने अपने संबोधन में विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी जनता के साथ साझा की। जिसमें महाविद्यालय तल्ला सल्ट के भवन निर्माण की (लागत 299.75), रा. ई. का मछोड़ का फील्ड एवं भवन निर्माण (4 करोड़), हंसी दुंगा गुजरुकोट पंपिंग पेयजल योजना (लागत 23.22 करोड़) आदि रहें।

कार्यक्रम में भाजपा की मछोड़ मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, सल्ट मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह मावड़ी, सुरेश कड़कोटी, हरि राम आर्या, संजय सत्यावली, दिनेश मनराल, रमेश करकेती, संस्था के अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

You missed

error: Content is protected !!