ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

“राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर एस. एस. बी. सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में शपथ ग्रहण समारोह 

रानीखेत। सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में डा. ओ. बी. सिंह उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) ने सीमान्त मुख्यालय के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को देश की एकता एवं अखंडता के लिए शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डा. एस. एन. सिंह कमांडेंट पशु चिकित्सा, श्री अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री कोमल चन्द्र जोशी, श्री विकास कुमार उप कमांडेंट श्री पूरण सिंह नेगी अधिशासी अभियंता, श्री नरेन्द्र कुमार सहायक कमांडेंट, अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं समस्त जवान उपस्थित रहे।

भारत सरकार गृह मंत्रालय कार्यालय महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत (अल्मोड़ा) उत्तराखंड

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में गौ संरक्षण को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठी मांग

You missed

error: Content is protected !!