ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

नैनीताल बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठन की महा रैली का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बंग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नैनीताल में हिंदू संगठन की बड़ी रैली हुई है।

अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के मौके पर भारत रक्षा मंच के बैनर तले हुई इस रैली में बंग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बिगुल फूंका है।

पंत पार्क में आयोजित सभा के दौरान आरएसएस बीजेपी के साथ कई हिंदूवादी संगठन जुड़े और बंग्लादेश में हो अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज बंग्लादेशी घुटपैठ के जरिये ना सिर्फ देश की बल्कि उत्तराखण्ड और हिमांचल जैसे देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने में लगे हैं ऐसे में हिंदूओं को एकजुट होकर संदेश देना होगा।

पंत पार्क में सभा के बाद नैनीताल की मालरोड़ पर बड़ी रैली निकाली गई जिसके बाद डीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया है और बंग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर कार्रवाई की मांग की गई है। मल्लीताल से रैली तल्लीताल डाठ में संपन्न होने के बाद जहां पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक लगातार अत्याचारों का शिकार हो रहे हैं और उनकी संपत्ति जब्त की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
जुलूस के दौरान नारे:
जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं’, ‘हिंदुओं के साथ न्याय हो’, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाए।
प्रशासन की तैनाती:
जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। रैली में मौजूद थे विधायक सरिता आर्या भीमताल विधायक राम सिंह खेड़ा अधिवक्ता नितिन कार्की, गोपाल रावत, कमलेश ढोडियाल, पूरन मेहरा, अरविंद पटयार, भोपाल बिष्ट, आनंद बिष्ट,मनोज जोशी, हेम आर्य, मारुति नंदन शाह,विनोद बिष्ट, गोविंद पवार, शैलेंद्र बिष्ट, भगवत रावत संतोष शाह मातृशक्ति में शामिल थी, शांति मेहरा, गजला कमाल, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  एलटी शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता हटाने की मांग, शिक्षक संघ ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!