रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मोहन में 17 दिसंबर से वन सफारी का शुभारंभ होने जा रहा हैं। मोहन में वन सफारी की शुरुआत अब रामनगर की तर्ज पर होगी जिससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

यह वन सफारी 17 दिसंबर से शुरू होगी, जो वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होगी। इस सफारी में पर्यटक मोहन वन के घने जंगलों और यहां के विविध वन्यजीवों का अद्भुत अनुभव कर सकेंगे।

मोहन वन सफारी में पर्यटक जीप सफारी के माध्यम से बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण, विभिन्न पक्षी प्रजातियों और अन्य वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे।

अल्मोड़ा वन विभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि मोहन वन क्षेत्र में मोहन वन सफारी का आयोजन करने की पहल की जा रही है, और इस पर विभाग द्वारा तैयारियां जोरों से चल रही हैं। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना मोहन वन सफारी का उद्घाटन करेंगे।

मोहन वन सफारी को लेकर सल्ट विधानसभा के विधायक महेश जीना ने कहा कि “इस सफारी के आयोजन से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वन विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही, यह योजना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान होगा। मोहन वन सफारी के जरिए इस क्षेत्र को पर्यटकों के बीच और भी आकर्षक बनाया जाएगा, और वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले व्यापार मंडल में घमासान, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.