ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। वन क्षेत्र के सौनी डाठ के निकट रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर 1:10 am मुखबिर खास की सूचना अनुसार अवैध लीसा अभिवहन सम्बन्धी जॉच अभियान चलाया गया।

मार्ग में एक वाहन, वाहन संख्या UP22T7096 EICHER संदिग्ध प्रतीत हुआ जिसकी जाँच करने पर वाहन चालक द्वारा विभागीय कर्मचारियों के वाहन को क्षति पहुँचाते हुए तेज गति से भागने की कोशिश की गई।

अपराधी चलते वाहन को खैरना के समीप छोड़कर फरार हो गये। खैरना पुलिस की मदद से वाहन की जाँच की गई। वाहन में 152 टिन लीसे से भरें हुए पाये गये, जिसकी कीमत लगभग रु 200000 है।

संदिग्ध वाहन को विभागीय टीम द्वारा रानीखेत वन क्षेत्र के लीसा डिपों गनियाद्योली में रखा गया है। उच्चाधिकारीयों से प्राप्त निर्देशानुसार अवैध लीसे के अभिवहन में संलिप्त लोगों पर कठोरतम से कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

टीम में वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा, वन दरोगा होशियार नाथ गोस्वामी, वन बीट अधिकारी त्रिभुवन उपाध्याय, जगदीश चन्द्र सिंह, सौरभ सिंह जीना एवं खैरना पुलिस की टीम शामिल थी। खैरना पुलिस द्वारा भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!