नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में 16 दिसंबर को धूमधाम से आयोजित होगा दीक्षांत समारोह 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। 16 दिसंबर को कुमाऊं विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित किये जाने को लेकर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस वार्ता में दीक्षांत समारोह की जानकारी दी।

कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं को पदक और 19,750 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। 16 दिसंबर को कुमाऊं विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कुलपति प्रो. डीएस रावत सहित कई अन्य अतिथि छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के दौरान उपाधि और पदक से सम्मानित करेंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न पदक प्राप्त करने आले 89 छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय ने जारी की है।

इस सूची में 89 में से 65 यानी 73 प्रतिशत छात्राएं हैं। कुल सचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बजून में दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.