ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिलाओं की सुरक्षा, नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता

SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा ने चलाया “ऑपरेशन रोमियो”, मनचलों और हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा

40 हुड़दंगियों और मनचलों को गिरफ्तार कर अक्ल लगाए ठिकाने

नैनीताल। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है। यह अभियान विशेष रूप से उन लोगो पर है जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते हैं या बिना कारण रात्रि में सड़कों पर घूमते हुए अशांति फैलाते हैं।

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस ने जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

40 हुड़दंगियों / मनचलों की गिरफ्तारी

दिनांक 14.12.2024 को सायंकाल 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी की गई। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, थानाध्यक्ष मुखानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य पुलिसकर्मियों और पीएसी बल के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने क्रियाशाला रोड, आईटीआई रोड, कालाढूंगी रोड और लामाचौड़ के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले कुल 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई और उन्हें परामर्श के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

हल्द्वानी शहर के परिजनों और आमजन ने नैनीताल पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, धुंध और पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

You missed

error: Content is protected !!