ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में नगर के स्कूली बच्चों का चल रहा विंटर कैंप का आज बुधवार को समापन हो गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। विंटर कैंप के दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य  विनीता रावत द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया गया, पुरुस्कार पाकर बच्चें खुशी से झूम उठे। बता दें ।

इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत ने विंटर कैंप के बारे में जानकारी दी।विंटर कैम्प में आज क्रिसमस भी धूमधाम से मनाया गया।

विन्टर कैम्प के सभी बच्चो ने कई तरह के खेल में प्रतिभाग किया और कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका  पूनम बिष्ट द्वारा किया गया।

विजेताओ को पुरस्कार विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता रावत द्वारा दिए गये ।  विनीता रावत ने सभी उपस्थित लोगों को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई दी ।

प्रबंधक  राहुल थामस ने केक काटकर सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत ,पूनम बिष्ट ,ज्योति त्रिपाठी, लता रावत, रुचि साह, किरन मेर, शाहीन, मोनिका आर्या , मोनिका वर्मा, पल्लवी जोशी, संजय, विक्रम रावत, रेनू, पूनम आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वार्ड 19 में सड़क–नाली निर्माण की मांग तेज, समाजसेवी विशाल वर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!