ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, रेलवे अतिक्रमण मामले पर फैसला लंबित; SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईहल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का मुखानी थाने पर धरना: संस्थापक गोपाल मेहरा पर रंगदारी के आरोप को बताया साजिशनैनीताल कोर्ट का बड़ा फैसला : धर्म छिपाकर शादी के बाद हत्या मामले में आरोपी ऋषभ उर्फ ‘इमरान’ दोषी करारखनस्यू दिव्यांग शिविर में हंगामा : भीमताल विधायक पर डॉक्टरों से अभद्रता और दबाव बनाने का आरोप, चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्काररानीखेत : ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता मे विकासखण्ड ताड़ीखेत के सभागार मे ग्राम प्रधानों के संग बैठक
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस ने महिला का खोया हुआ पर्स वापस दिलाया, महिला ने तहे दिल से पुलिस का आभार जताया

हल्द्वानी। आज शाम के समय एक महिला  कविता शर्मा हल्द्वानी के किसी मेडिकल स्टोर से अपनी बीमार माताजी की दवा लेकर घर को जा रही थी। जिन्हें कालाढूंगी रोड पर ज्ञात हुआ कि उनका पर्स कही गुम हो गया है।

पर्स में महिला की माताजी की दवा, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नगदी रखी हुई थी। महिला घबराकर रोते हुए वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से हल्द्वानी सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंची।

कमांड कंट्रोल सेंटर पर मौजूद पुलिस सीसीटीवी टीम द्वारा महिला के वृतांत के आधार पर हल्द्वानी–कालाढूंगी रोड के अनेकों सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को ज्ञात हुआ कि महिला का पर्स घर जाते वक्त परिवहन किए गए ऑटो UK04TB 2526 में गिर गया।

पुलिस द्वारा उक्त ऑटो को सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से तलाश कर लिया गया। *सी0सी0टी0वी0 टीम में नियुक्त कानि0 राजेंद्र बिष्ट और कानि0 रोहित सिंह द्वारा महिला का खोया पर्स बरामद किया गया।

पर्स में रखा हुआ सभी सामान यथास्थिति में ही मिला। जिसे आज सायं को ही महिला के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!