ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

गैरड़ ने मोवड़ी को हराया, रोहित रहे मैन आफ द मैच

स्व. प्रेम सिंह रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

– 15 से ज्यादा टीमें ले रही हैं हिस्सा

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्व. प्रेम सिंह रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच गैरड़ की टीम ने जीता।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रोहित बिष्ट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से 15 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा कुमाऊं संयोजक विमला रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मोवड़ी एकादश की टीम ने आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 44 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में गैरड़ एकादश की टीम ने बिना विकेट खोए पांच ओवर में 45 रन बनाकर मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

ओपनर रोहित बिष्ट व ललित बिष्ट ने टीम के लिए 27 रनों का योगदान दिया। शुभारंभ अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक प्रियांशु फत्र्याल, करन कुमार व मनोज बिष्ट के साथ ही अध्यक्ष विजय सिंह फत्र्याल, विकास फत्र्याल, हेमंत सिंह अधिकारी,, प्रदीप पांडे, रेखा आर्या, अनु सोनकर, पंकज फत्र्याल, मनोज बिष्ट, राम सिंह फत्र्याल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev

You missed

error: Content is protected !!