थाना मुखानी के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने एसएसपी प्रहलाद मीणा ने अपनाया कड़ा रुख

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।
थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार, तथा का0 100 ना0पु0 मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.