ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद अब सहकारिता चुनाव का बिगुल बज गया है। सहकारी समितियों में प्रबंध समितियों के चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 25 फरवरी को समितियों के चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

उधर, सहकारिता राजनीति के माहिर खिलाड़ियों ने जोड़ तोड़ बैठाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बहुउद्देशीय किसान सहकारी समितियों में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है।

आगामी 11 फरवरी को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन समिति कार्यालयों पर किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले की 39 समितियों में डायरेक्टर पदों के लिए 24 फरवरी को मतदान और परिणामों की घोषणा होगी।

इसके बाद 25 फरवरी को सभापति व उप सभापति पदों पर मतदान के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी उसी दिन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!