अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए 8000 से अधिक छात्र छात्राएं करेंगे मतदान को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह
हल्द्वानी। MBPG कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव चरम पर है। यहां पर एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है।
छात्रसंघ चुनाव के मतदान को देखते हुए कॉलेज के आसपास रेपिड एक्शन फोर्स सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से सूरज रमोला और निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी के बीच कड़ा मुकाबला है, मतदान प्रक्रिया जारी है।
मतदान प्रक्रिया दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेगी, उसके बाद मतगणना होगी और देर रात तक नतीजे आ जाएंगे इसके बाद सभी नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
चुनाव से पहले हुई मारपीट और अराजकता की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है की अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





