ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार समय 15.00 बजे से 18.30 बजे तक “ऑपरेशन सैनेटाईज” के तहत टीम गठित की गयी

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में ऑपरेशन सैनेटाईज के तहत , गोला गेट से लगी झुग्गी झोपड़ी,राजपुरा क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले किरायेदारो, फड़ फेरी वालों , घुमक्कड़ो तथा क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न होटल ,ढावे रेस्टोरेन्ट , निर्माणाधीन भवनो आदि में कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरो के सत्यापन चैक करने की कार्यवाही की गई।
इस दौरान 1050 लोगो के सत्यापन चैक किये गये।
सत्यापन न कराने पर 10 भवन स्वामियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 83 P. ACT की कार्यवाही करते हुये 8 चालान 80,000/-रु के कोर्ट चालान किये गये।
तथा 81 P.ACT के 31 चालान कर 7550/-रु संयोजन शुल्क वसूल किया गया तथा 04 चालान MV एक्ट के अंतर्गत संयोजन शुल्क 2000 रुपए जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के तीन विद्यार्थियों का वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन, प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता

You missed

error: Content is protected !!