ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। 38 वे राष्ट्रीय खेलों के समापन की भव्य तैयारी का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे।

जहां उन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और तैयारी की समीक्षा करते हुए तय समय पर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक हुए हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे इसलिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

ऐतिहासिक शुरुआत की तरह ऐतिहासिक समापन करते हुए राज्य के खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे इसके लिए भी सरकार पूरी तरह प्रयास करेगी। 

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा
error: Content is protected !!