ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर आज दोपहर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

ऐसे में उनके हल्द्वानी आगमन को लेकर नगर निगम द्वारा तिकोनिया चौराहे से लेकर गौलापार के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम तक आयोजित रोड शो में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

नगर निगम द्वारा जगह-जगह पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गृहमंत्री के स्वागत के लिए तैनात किया गया है।

वह पारंपरिक कुमाऊनी वेश भूषा पहनकर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेगी।

इस दौरान गृहमंत्री के स्वागत के लिए कई सारे होर्डिंग्स भी लगाई गई हैं।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा नगर निगम द्वारा समूह की महिलाओं को गृहमंत्री के स्वागत के लिए लगाया गया है।

कार्यक्रम भव्य बनाने के लिए नगर निगम की पूरी टीम तिकोनिया से लेकर गौलापार के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम तक पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात है।

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.