ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। ताड़ीखेत मे विकासखंड स्तरीय कक्षा 3 में अध्यनरत छात्र/छात्राओं का निपुण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 संकुलो के 12 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक सुरेंद्र सिंह नेगी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत व शीतल आर्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत रहे। 

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में दोनों शिक्षको ने बहुत मेहनत की। इस प्रतियोगिता में अचल आनंद, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला प्रथम, भूमिका रौतेला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौला द्वितीय, भाविक भंडारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना रैली तृतीय स्थान पर रहे। 

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 

वही राम सिंह जनी द्वारा उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया। जिसके बाद सभी को निपुण प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर संकुल समन्वयक बलबीर प्रसाद, उमेश सुयाल व शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्रों के अभिभावक उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विधानसभा को मिली ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना की सौगात, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

You missed

error: Content is protected !!