लिव-इन रिलेशनशिप और स्थायी निवास को सनातन संस्कृति व उत्तराखंड के हितों के खिलाफ

उत्तराखंड क्रांति दल की संस्कृति बचाओ पद यात्रा रविवार को गोपेश्वर पहुंची। उन्होंने यूसीसी के दो प्रावधानों लिव-इन रिलेशनशिप और स्थायी निवास को सनातन संस्कृति व उत्तराखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे शीघ्र बदलने की मांग की।

यूकेडी ने समान नागरिक संहिता के तहत बने दो प्रावधानों के विरोध में ‘संस्कृति बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया है।

यात्रा सातवें दिन गोपेश्वर पहुंची। यहां बस स्टेशन तिराहे पर यात्रा के संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि सीएम धामी ने देवभूमि की जनता पर यूसीसी को थोपा है।

दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) और एक साल में बाहरी लोगों को स्थायी निवास बनाने का प्रावधान सनातन और जनविरोधी है।

लिव इन रिलेशनशिप पाश्चात्य संस्कृति है जो सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए जनता पर थोपी गई है। वहीं बाहरी लोगों को स्थायी निवास बनाना हमारे युवाओं के रोजगार पर डाका डालना है।

यदि सरकार इन दोनों प्रावधानों को नहीं हटाती है तो दल प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा।

इस दौरान दल के उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री किरण रावत पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, प्रवक्ता आशुतोष नेगी, बीपी भट्ट, संजीव भट्ट, आशुतोष भंडारी, आशीष नेगी, प्रवीन रमोल, अर्जुन नेगी, भोला चमोली आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.