हल्द्वानी। सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं वही बढ़ते हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

लेकिन सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं आज एक बार फिर से सड़क हादसा देखने को मिला है

बता दें दे ये पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलुवागांजा रोड का है।

जहां पर एक कार सवार ने दो कार और एक मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिसे तत्काल स्थानी लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तो वही मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे जहां पर सारी गाड़ियों को क्रेन के जरिए कब्जे में लिया गया है ।

बताया जा रहा है जिस युवक ने तेज टक्कर मारी है वो नशे में था जिसका पुलिस मेडिकल कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.