हल्द्वानी। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो चुका है और गर्मी बढ़ाने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगते हैं जंगलों में लगी आग को काबू कैसे किया जाना है।

इसको लेकर आज हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज में एक मॉक ड्रिल हुई जिसमे वन विभाग, SDRF, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड फायर सर्विस ने हिस्सा लिया, मॉक ड्रिल मे रिस्पांस टाइम, आग बुझाने के संसाधनों और तैयारियो को परखा गया।

इस दौरान SDO फारेस्ट ने सभी कर्मचारियों को फारेस्ट फायर के प्रति अलर्ट रहे, रिस्पांस टाइम कम रखने के निर्देश दिये, मॉक ड्रिल मे पावर ब्लोअर, फायर सूट को पर्याप्त मात्रा मे सभी रेंजो और क्रू स्टेशनो मे रखने को कहा गया है।

यदि आग बुझाने के दौरान कोई कर्मचारी घायल हो जाता है या झूलस जाता है तो उसको तुरंत उपचार दिलाने के लिए फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.