हल्द्वानी। मेयर गजराज बिष्ट लगातार ताबड़तोड़ एक्शन में जुटे हुए हैं, मेयर गजराज ने मंगल पड़ाव मछली बाजार और वर्कशॉप लाइन में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों फड बाजार, पार्किंग और गोदाम सहित अन्य जनहित के कार्यों को करने के निर्देश दिए गए है।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम की आय बढ़ाने और जनता को सुविधा पहुंचाने की दृष्टि से लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।

साथ ही हल्द्वानी को सुंदर और सुसज्जित हल्द्वानी बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान भी लगातार जारी है।

इसलिए शहर के लोगों का और सभी वर्गों के समाज का उनका साथ चाहिए जिससे कि हल्द्वानी शहर को सुंदर शहर बनाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.