नई दिल्ली। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ा।

जनता को पीएम मोदी की गारंटियां पसंद और अरविंद केजरीवाल की सरकार का ‘तख्तापलट’ कर प्रदेश में कमल का फूल खिला दिया।

27 साल के बाद दिल्ली में बीजेपी 48 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रहे है। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ गृहण समारोह होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

वही दिल्ली का ‘कप्तान’ कौन होगा, इसको लेकर मीडिया-सोशल मीडिया में कई नाम सरपट दौड़ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी दिल्ली में सीएम के साथ एक डिप्टी सीएम बना सकती है। इस रेस में चार नाम आगे बताए जा रहे हैं।

27 साल के बाद दिल्ली में कमल का फूल खिला। प्रदेश की जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। बीजेपी 48 सीटें जीतकर नया कीर्तिमान गढ़ा। 20 फरवरी की सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथ गृहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

जिसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। बैठक में सीएम के नाम को लेकर चर्चा होगी।

सूत्र बताते हैं कि बीजेपी दिल्ली में सीएम के साथ ही डिप्टी सीएम बना सकती है। वहीं पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री, एनडीए के नेता, केंद्रीय मंत्री, कॉरपोरेट जगत के उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, संत और ऋषि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि यह समारोह एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें दिल्ली के 12,000-16,000 निवासी, विभिन्न देशों के संत, ऋषि और राजनयिक शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद हो जाएंगे। सिर्फ वीवीआईपी गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा।

दिल्ली के सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतारा था।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को चुनाव में हराकर एक प्रमुख व्यक्ति बन गए। जानकार बताते हैं कि प्रवेश वर्मा जाट समाज से आते हैं। दिल्ली की 10 में से 10 जाट बाहूल्य सीटें बीजेपी ने जीती हैं।

प्रवेश वर्मा अब तक जितने भी चुनाव लड़े, उन सभी में जीत दर्ज की है। प्रवेश वर्मा के पिता भी दिल्ली के सीएम रह चुके हैं और उनकी गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में हुआ करती थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में लगी ‘सांकेतिक कैबिनेट’, हरीश रावत बने मुख्यमंत्री

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.