ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

ऑल सेटस कॉलेज का वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऑल सेंटस कालेज में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया।आज बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में जूनियर स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के dसभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों द्वारा किए गए कई रंगारंग कार्यक्रमों ने अनूठी छटा बिखेरी।

कार्यक्रम की शुरआत कक्षा 1 व 2 के नन्हे कलाकारों ने की। इन बच्चों ने बॉलीवुड इन फ्लैशबैक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सदाबहार रेट्रो गीतों में डांस कर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने पेड़ का दर्द कविता पाठ से जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण पर के प्रति सभी को जागरूक किया वहीं एडवर्ड लियर द्वारा लिखी गई कविता दी आउल एंड द पुसी कैट का मंचन कर सभी से वाह वाही बटोरी।

बच्चों ने राजस्थानी डांस भी प्रस्तुत किया और सभी को बंजर रेगिस्तान की रंगबिरंगी संस्कृति से सभी को रूबरू किया। इसके अलावा समूह गान कर बच्चों ने अंग्रेजी और हिंदी के नए पुराने गीत गाए।

क्वायर ने अपने समस्त शिक्षकों के लिए वो प्यार कहां गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

अंत में समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रिम ब्रदर्स की सुप्रसिद्ध कहानी बाल परित्याग, गरीबी, जिंजरब्रेड घर, और एक उद्यमशील नायक के हौंसलो पर आधारित परी कथा ‘हैंसल एंड ग्रेटेल’ का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान कलाकार दर्शकों को चॉकलेट और केक से बने घर की ओर ले गए जहां चुड़ैल ने एक भाई बहन की जोड़ी को बंदी बना लिया लेकिन वो उसकी आंखों में धूल झोंककर अपनी जान बचाने में सफल हुए।

कार्यक्रम का संचालन श्रृंखला डसीला और ज़ारा इमरान कोकीलू द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में गौ संरक्षण को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठी मांग

You missed

error: Content is protected !!