नैनीताल महाशिवरात्रि के पर्व पर 151 शक्ति पीठ मां नैना देवी मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  शिवरात्रि की पूजा के लिए 151 शक्तिपीठ कहे जाने वाली नयना देवी मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।नैनीताल  : महाशिवरात्रि के पर्व पर मां नैना देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

भगवान् शंकर के भक्त उन्हें दूध व् गंगाजल से चढ़ाने के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।नैनीताल  : महाशिवरात्रि के पर्व पर मां नैना देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में नैनीताल पहुचे पर्यटकों ने भी भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना भी की। नैनीताल  : महाशिवरात्रि के पर्व पर मां नैना देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

     देशभर में आज शिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरोवर नगरी भी इससे अछूती नहीं है। यहाँ नयना देवी के मंदिर में स्थित शिवलिंग को पूजने के लिए हजारों की तादाद में भक्त पहुँचे हैं।

शिवलिंग को दूध से नहलाने का क्रम लगातार बना हुआ है। शिव का जलाभिषेक करने पर्यटकों का कहना है कि उन्हें यहां आकर शिव के दर्शन कर विशेष अनुभूति हुई है।नैनीताल  : महाशिवरात्रि के पर्व पर मां नैना देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

छोटा कैलाश ,हनुमानगढ़ गुफा महादेव शांतिका शक्तिपीठ ठंडी सड़क शिव मंदिर, आदि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था।

सुबह से मंदिर में शिव भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक दूध तथा गंगाजल भी चढ़ाया पूजा अर्चना के लिए भक्तजनों को लंबी लाइन लगी हुई थी ।

पिछले कई दिनों से नगर से कई श्रद्धालु कावड़ गंगाजल लेने के लिए यहां से हरिद्वार गए हुए थे शिवरात्रि के मौके पर कावड़ियों ने गंगाजल चढ़ाकर देव शिवालयों में पूजा अर्चना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नीब करौरी बाबा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कैंची धाम में उमड़ रही भीड़, जानिए वृंदावन-दिल्ली और काकड़ीघाट से जुड़ा आध्यात्मिक संबंध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.