ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

नैनीताल में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग होल्यारों ने होली गायन के साथ मस्ती में झूमते थिरकते नजर आये

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल में होली की धूम रही। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने और एक दूसरे को गुलाल से रंग दिया।
नैनीताल में आज सवेरे से ही बारिश होने से लोगों के चेहरे में मायूसी पड़ गई थी लेकिन कुछ ही घंटे बाद मौसम खुलने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चेहरे खिल पड़े । पर्यटको ने एक दूसरे को रंग लगाया ।

होली में पर्यटक हंसी-ठिठोली, मस्ती नजर आये होली गायन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग होल्यारों ने होली गायन के साथ मस्ती में झूमते थिरकते नजर आये।

सरोवर नगरी में इन दिनों फागोत्सव का रंग चढ़ा हुआ है। फागोत्सव को लेकर स्थानीय लोग और पर्यटक होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही है।
होलियार मारुति नंदन शाह ने कहा की सालभर उन्हें रंगों के त्यौहार होली का इंतजार रहता है,पहाड़ में होली बड़े प्रेम से मनाई जाती है होली का त्योहार करीब एक या डेढ़ महीने से पहले चालू कर देते हैं पहाड़ों की होली का अपना एक अनुभव होता है बैठकी होली होती हैँ।

परिवार में आपस का जितना भाईचारा होता है लोग होते हैं। साथ मिलकर होली गीत गाते हैँ।और इसमें एक अलग ही आनंद आता है।

आज की जो होली है बुजुर्ग एक साथ इकट्ठा होकर इस जगह पर होते हैं और मौसम खराब होने की वजह से कई लोग होली खेलने नहीं आए होली रंगों के त्यौहार में इकट्ठा होकर गले मिलकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं।

बाहर से आए पर्यटकों ने होली में बहुत आनंद लिया और एक दूसरे को रंग लगाया अपनी शहर की होली छोड़कर नैनीताल होली बनाने के लिए आए हैं।

पर्यटक नैनीताल की होली देखकर मंत्र मुग्ध हो गए इतना अपनापन और इतना अच्छा लगा की नैनीताल की खूबसूरती के साथ साथ यहां के लोगों का व्यवहार भी अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!